बुलंदशहर, मार्च 31 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बुलंदशहर आएंगे। मुख्यमंत्री नगर के नुमाइश पंडाल में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में भाजपाई जुटे हुए हैं। बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र का भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हाल में सोमवार को होगा। सोमवार दोपहर 1:25 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री कार से कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:40 से 2:40 तक 1 घंटे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:50 पर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गौतमबुद्धनगर जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रबुद...