रांची, अप्रैल 4 -- रातू, प्रतिनिधि। हुरहुरी पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया कमल खलखो के द्वारा बुधवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार से पूर्व मुस्लिम धर्मावलंबियो ने राज्य और देश में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके बाद सभी लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया। मुखिया कमल खलखो ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारगी बढ़ती है। रोजेदार को इफ्तार कराना काफी पुण्य का काम होता है। इस मौके पर महेश महतो, शैलेंद्र मुंडा, इमरान खान, शेख सहदुल, गणेश महतो, अर्जुन उरांव, संतोष उरांव, रजब अली, सिद्दीकी अंसारी, कलाम अंसारी, हाफीज जान मोहम्मद, अरशद अंसारी, जियाउल अंसारी सहित अन्य जगहों के लोग उपस्थित थे। गुरुवार को प्रगति मानव सहयोग समिति द्वारा जामिया नगर बिजुलिया रोड में दावत-ए-इफतार का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...