मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- मिर्जापुर। मिर्जापुर संसदीय सीट पर बसपा प्रत्याशी मनीष त्रिपाठी जिले में ब्राह्मण भाईचारा विंग के मंडल प्रभारी हैं। उन्हें मैदान मे उतारकर पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। उन्होंने वर्ष 2005 में बसपा से राजनीतिक सफर शुरू किया। मूलत: वह हलिया तहसील के ड्रमंडगंज में दुर्जनीपुर गांव के रहने वाले हैं। वह ट्रांसपोर्टर हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2009-10 में वह बसपा के जिला उपाध्यक्ष थे। वर्ष 2014-15 में पार्टी ने कोषाध्यक्ष बनाया। प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उन्होंने कहा कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...