देवरिया, फरवरी 19 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम।महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। मामले में पीडि़ता की तहरीर पर दुष्कर्म का केस पहले ही दर्ज हो चुका है। घटना के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया। आजमगढ़ जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना के बैतालपुर चौकी के प्रभारी अंकित कुमार सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरोगा ने अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। इस बीच दो बार महिला कांस्टेबल गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। शादी की बात करने पर पहले वह ट्रेनिंग समाप्त होने की बात करता था। इसके बाद चौकी इंचार्ज बनने के बाद शादी करने से इंकार करने लग...