देवघर, जनवरी 7 -- देवघसर, प्रतिनिधिरिखिया थाना क्षेत्र के सरासनी गांव में रविवार को 30 वर्षीया महिला ने पति से झगड़ा कर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उससे महिला की हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी पति एवं घर के अन्य परिजनों को होते ही उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। डॉक्टर ने घटना की जानकारी ओपी प्रभारी को दे दी है। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात में घर के सभी लोग भोजन कर सोया था। उसी दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद दोनों में कहा-सुनी हो गयी। रविवार सुबह सभी लोगों के अपने-अपने काम में चले जाने के बाद महिला ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...