शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है। जोकि अरब सागर पर लगभग 21.8 किलोमीटर पर बना है। अभी हाल ही में 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुल का उद्घाटन किया था। उक्त अटल सेतु पर एलएंडटी, टाइम्स ऑफ इंडिया, एमएमआरडीए द्वारा संयुक्त रूप से 18 फरवरी को ब्रिज पर पहली मैराथन की मेजबानी की गई। जिसमें लगभग 5000 लोगों ने मैराथन के लिए नामांकन किया और एक इतिहास रचा। लगभग 250 लोगों ने पूर्ण मैराथन के लिए नामांकन किया, जो 42.2 किमी थी और बहुत कम लोग इसे 5:30 घंटे के भीतर पूरा करने में सक्षम थे। लगभग 10 महिलाओं ने 42.2 किमी की फुल मैराथन पूरी की। जिसमें शाहजहांपुर के पुवायां तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यप्रकाश गुप्ता-अनीता गुप्ता की बेटी पत्रिका गुप्ता का नाम भी शामिल...