बदायूं, मई 8 -- खेत पर गई महिला को गांव के एक युवक ने दबोच लिया। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार करने पर आस पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे लोग आ गए। जिन्हें देख आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह शौच करने खेतीहार इलाके में गई थी। इसी दौरान गांव के युवक ने उसे खेतीहार में घेर लिया। आरोपी ने उसे मक्का के खेत में खींच लिया। जहां उसके साथ अश्लीलता की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह सहम गई। आरोपी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इससे उन्होंने चीख पुकार मचा दी। जिससे खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देख आरोपी मौके से भाग निकला। महिला घर प...