बागेश्वर, अप्रैल 8 -- जिले में जंगलों की आग नियंत्रित नहीं हो सकी है। धरमधर क्षेत्र के जंगलों में आग लगी है। वातावरण में धुंआ फैल गया है। अस्थमा रोगियों की दिक्कतें बढ़ने लगी है। आंखों की परेशानी भी बढ़ गई है। अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने में वन विभाग फिसड्डी साबित हुआ है।गर्मी बढ़ने लगी है। चीड़ के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोमवार को बालीघाट, जारती तथा कांडा के मनतोली के जंगल सुलगने लगे हैं। वातावरण में धुंआ फैल गया है। वन्य जीव संकट में आ गया है। गुलदार आदि जंगली जानवर गांवों का रुख करने लगे हैं। जिससे आम आदमी दहशत में आ गया है। धुएं के कारण बुजुर्ग, बच्चे आदि सबसे परेशान हैं। अस्थमा तथा आंखों के रोगी बढ़ने लगे हैं। मनोज जोशी, पूरन रावल, हरीश सिंह ने कहा कि अराजक तत्वों पर लगाम कसने की जरूरत है। वन विभाग कार्रवाई नहीं कर...