मधुबनी, मार्च 4 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ भवन के सभागार में चण्डेश्वर खॉं लिखित लघु कथा संग्रह 'कछमछी' का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार उदयचंद्र झा बिनोद एवं मंच संचालन वरिष्ठ कवि व साहित्यकार अजित आजाद ने किया। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों ने कहा की इस पुस्तक की कथाएं भ्रष्टाचार पर आघात करती है। आज के समय में जो व्यक्तियों के बीच दूरी बढ़ रही है, उसके दुष्परिणाम को दिखाया गया है। इस पुस्तक की कहानियों के माध्यम से बताया गया है कि जब कोई खुद पिता बनता है। तब उसे पता चलता है कि मां-बाप को कितने कष्ट उठाने होते हैं। संग्रह में अंतरजातीय विवाह, सामाजिक दूरी, टूटते संबंध, आरक्षण आदि विषय पर रोचक कथाएं हैं। सुपौल से आये साहित्यकार अरविंद ठाकुर, सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा से आये प्रो डॉ. सत्येंद्...