आगरा, फरवरी 11 -- समाज में हो रहे उत्पीड़न, भेदभाव को खत्म करने और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही समरसता का माहौल दे सकती है। एत्मादपुर में रविवार को जगह-जगह हुई पीडीए पंचायतों में सपा नेताओं ने लोगों से य अपील की है। पंचायतों में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि भाजपा असल मुद्दों से लोगों को भटका रही है। धर्म के नाम पर सत्ता प्राप्ति ही उसका उद्देश्य है। नौजवान, किसान, पिछड़े, दलित, महिलाएं, व्यापारी, अल्पसंख्यक जैसे सभी वर्ग इनसे परेशान हो चुके हैं। इस्लाम नगर में सत्येंद्र यादव, तेजवीर बघेल, अंगद इंटर कालेज टेढ़ीबगिया पर शिक्षक सभा की जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव, झम्मनलाल इंटर कालेज टेढ़ी बगिया पर महिला सभा जिलाध्यक्ष कुसुमलता यादव ने पंचायत का आयोजन किया। प्र...