गिरडीह, जनवरी 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सैन्यरक्षक संयुक्त कल्याण के लिए संपूर्ण देश में पदयात्रा पर निकले बैष्णो दास शिवकरण का स्वागत गिरिडीह आर के महिला कालेज के पास किया गया। स्वगात के बाद सर जेसी बोस विद्यालय परिसर में उन्होनें पौधारोपण किया। पौधारोपण के बाद जिप सदस्य सह भाजपा नेता विनय शर्मा, प्रभारी प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा और समाजसेवी राहुल कुमार आदि ने गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया।मौके पर शिवकरण ने कहा कि पांडव-कौरवों के बीच हुए महाभारत की महायुद्ध भूमि गीता स्थली जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को अपने महाविराट स्वरूप के दर्शन कराके मोह भंग किया था। ब्रह्माण्ड का सबसे बडा ज्ञानवान पावन पवित्र श्री मद्भागवत गीता का उपदेश दिया था। बताया कि इस पदयात्रा की शुरूआत 25 मार्च 2022 से शुरू की गयी है और अब-तक उन्होंने 12 हजार ...