रांची, अप्रैल 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा इस देश में हमेशा अपने छुपे एजेंडे पर काम करती है, जबकि कांग्रेस अपने एजेंडे को जनता के सामने पूरे रोड मैप के साथ रखती है। आज जब देश भाजपा से सवाल पूछ रहा है तो प्रधानमंत्री मोदी चुनाव की धारा दूसरी और मोड़कर देश में सांप्रदायिक माहौल बनाना चाहते हैं। जब कांग्रेस महंगाई की बात करती है तो भाजपा मुस्लिम की बात करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रोजगार पर सवाल करती है तो मोदी मंगलसूत्र की बात करने लगते हैं। कांग्रेस बांड घोटाला की बात करती है तो ये जातिवादी राजनीति की बात करते हैं। भाजपा धर्म और जाति के बीच विभेद पैदा करने की अपनी पुरानी नीति और छुपे एजेंडे पर काम कर रही है। कांग्रेस का स्पष्ट नजरिया है कि देश...