मथुरा, फरवरी 9 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे दीवार लेखन अभियान के तहत पार्टी के नेता अभिराज अग्रवाल ने दीवार लेखन कार्यक्रम गुरुवार को प्रारंभ किया। मसानी क्षेत्र में दीवार पर भारतीय जनता पार्टी का नारा एक बार फिर मोदी सरकार लिखकर कार्यकर्ताओं को दीवार लेखन को प्रेरित किया। भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा अपनी परंपराओं से कभी नहीं हटी है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, पार्षद राकेश भाटिया तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...