आरा, अप्रैल 8 -- आरा। शहर में 17 अप्रैल को रामनवमी पर भव्य श्रीरामनवमी शोभायात्रा निकालने के लिए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतश्री देवराहा शिवनाथदासजी महाराज के नेतृत्व में सोमवार को वीरमपुर में बैठक की गयी। बैठक के पूर्व रामभक्तों ने संतश्री का माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। बैठक को संबोधित करते संतश्री ने कहा कि भगवान राम सबके हैं और सभी राम के। जन्म से लेकर मृत्युपरांत राम नाम ही लिया जाता है। आत्मा शरीर से भिन्न है। जैसे हम पुराने कपड़े बदल कर नये कपड़े पहन लेते हैं, वैसे ही जीवात्मा भी पुराने शरीर को इसी दुनिया में छोड़कर नया शरीर धारण कर लेती है। कहने का अभिप्राय है कि जन्म से मृत्यु और मृत्यु से जन्म तक सभी जगह राम ही हैं और वैसे प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव हमलोगों को मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह प्रभु श्...