जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- बिरसानगर निवासी युवती को शादी का झांसा देकर रांची के लोअर बाजार निवासी शीतल पंकज तिग्गा ने यौन शोषण किया। युवती के बयान पर दो दिन पहले केस दर्ज कर बिरसानगर पुलिस छानबीन में जुटी है। युवती के अनुसार, आरोपी उसके घर आता था। एक जनवरी 2020 को आरोपी ने पहली बार दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर शादी का आश्वासन देता रहा और यौन शोषण के बाद वह रांची चला जाता था। 29 मार्च तक आरोपी उसके घर आता रहा। इधर, पुलिस ने आरोपी शीतल पंकज तिग्गा के बाबत रांची पुलिस से भी संपर्क किया है, ताकि गिरफ्तारी हो सके। दूसरी ओर, पुलिस आरोपी पंकज तिग्गा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...