कौशाम्बी, फरवरी 22 -- चरवा थाने के पकसराई गांव में बुधवार शाम बाहरवाली के चक्कर में पति ने परिजनों संग मिलकर पत्नी को जमकर पीट दिया। पिटाई से महिला को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पकसराई गांव निवासी संतोष कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। पत्नी पिंकी के अनुसार उसके पति का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है। बुधवार शाम वह उसी महिला को घर लेकर आ गया। उस महिला को घर में देख पिंकी ने आपत्ति जताई।इसपर पति उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि पति ने सास, ससुर, देवर और देवरानी के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से महिला को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों...