गिरडीह, मई 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गांडेय विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को कामकाजी बैठक सिरसिया स्थित गांडेय के प्रधान चुनाव कार्यालय में की। बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, कामेश्वर पासवान, यदुनंदन पाठक, महेश राम, सुरेश मंडल आदि थे।बैठक में बाबूलाल मरांडी ने प्रमुख कार्यकर्ताओं से कौन बूथ मजबूत और कौन बूथ कमजोर है, इसका फीडबैक किया। कमजोर बूथ को मजबूत बनाने के लिए कई मंत्र कार्यकर्ताओं को दिए। कहा कि दलित बहुल गांवों में कामेश्वर पासवान, महेश राम, अरुण हाजरा समेत अजा मोर्चा के अन्य नेता जाएं और पी...