बस्ती, मई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। बादलों की मेहरबानी का असर मौमस के मिजाज पर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इससे लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। मई माह के पहले सप्ताह में पड़ी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। तापमान का अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा था। साथ ही धूलभरी गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया था। लेकिन बीते तीन दिनों में मौसम बदला है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। लेकिन तापमान का अधिकतम पारा आठ से नौ अंक तक नीचे गिरा है। इसके चलते कामकाजी लोगों से लेकर स्कूली बच्चों तक को राहत मिली है।गुरुवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और साथ चल रही हवाओं ने सुबह आठ बजे तक खिलने वाली धूप से राहत दी। दिन के वक्त भी बादलों की आवाजाही जारी रही। बीच-बीच में सूर्य देवता के भी दर्शन होते रहे...