बागपत, मार्च 24 -- बागपत। रंगों के त्योहार होली पर जिले में रविवार को जगह-जगह होलिका सजाई गई। महिलाओं ने होलिका का पूजन कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। सुरक्षा के मद्देनजर होलिका के आसपास पुलिस का पहरा रहा। होलिका पर्व पर सुभाष नगर शिव मूर्ति के पास, बावली चौक, गांधी रोड चौराहा, शाहमल एनक्लेव, पट्टी चौधरान, आवास विकास कालोनी, नेहरू रोड, बडोली रोड, गुराना रोड के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह होलिका सजाई गई। रविवार सुबह से ही होलिका का पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने होलिका पूजन कर मनौती मांगी। वहीं, बच्चों ने होलिका पर बड़कुले/गुलरी भी चढ़ाई। होलिका स्थल पर पूजा करने के लिए दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। मुख्य बाजार एवं कोताना रोड बाजार में गुलाल, रंगों एवं पिचकारियों की दुकानों पर खरीदारी करने के लिए लोगों...