हजारीबाग, फरवरी 13 -- बड़कागांव। झारखंड सरकार में स्वतंत्र प्रभार फागू बेसरा का बड़कागांव मुख्य चौक पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर बेसरा ने कहा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सरकार बनते ही झारखंड में 125 यूनिट मुक्त बिजली झारखंड प्रदेश में लाभुकों को देने का घोषणा हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कई प्रकार के योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर ग्रामीण जनता को मिल रहा है। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह, संजीव बेदिया, संजय भुईयां, सरोज मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, राकेश मिश्रा, सफीउल्लाह अंसारी, विशेश्वर राम, आनंद किशोर भुईंया, नरसिंह तुरी, सुरेश गिरि आदि मौजूद ...