प्रमुख व उप प्रमुख का कुर्सी रहा बरकरार, प्रमुख को नौ मत और उप प्रमुख हुए निर्विरोध
गया, अप्रैल 8 -- उच्च न्यायालय पटना के निर्देशानुसार प्रमुख व उप प्रमुख का अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति सदस्य की बैठक हुई। इस अविश्वास प्रस्ताव में प्रमुख खदीजा इस्लाम व उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार उर्फ डुल सिंह का कुर्सी बरकरार रह गया। प्रखंड में 17 पंचायत समिति सदस्य वाली पंचायत समिति सदस्यों में कुल 16 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए। इसमें 9 मत प्रमुख को और विपक्षी दल के नीतू परमार को 7 मत मिली थी। जबकि उप प्रमुख डुल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रवेक्षक के रूप में वरीय उप समाहर्ता आसना मजिस्ट्रेट बीसीओ शंकराचार्य व डॉ. मृत्युंजय कुमार पदाधिकारियों के उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक के अध्यक्षता पंसस सत्येंद्र चौधरी ने की। पंसस रीना देवी, दिलीप चौधरी, रेणु देवी इत्यादि बैठक में शामिल रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.