देवरिया, मई 4 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रुद्रपुर के प्रत्युष कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। जिन्हें शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में टाटा सन्स के अध्यक्ष नटराजन चन्द्रशेखर और प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई के निदेशक प्रो.सुभासित चौधरी ने उपाधि देकर सम्मानित किया। इनके इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।क्षेत्र के पिड़रा गांव के मूल निवासी व प्रत्युष विहार स्कूल रामचक के प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह के बड़े पुत्र प्रत्युष कुमार आईआईटी बॉम्बे के हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रो.अतुल शर्मा व प्रो.संदीप कुमार साहा के निर्देशन में फ्यूजन रिएक्टर ब्रीडर ब्लैंकेट अवधारणा विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया है। रविकान्त मणि त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी, पूनम मणि त्रिपाठी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, विश्वविजय त्र...