इंडियाना, अमेरिका, फरवरी 9 -- प्याज काटने के तरीके को लेकर हुए बवाल में एक महिला की जान चली गई है। यह घटना अमेरिका के इंडियाना राज्य की बताई जा रही है। जहां एक बुजुर्ग शख्स पर अपनी गर्लफ्रेंड को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कथित तौर पर बुजुर्ग गलत तरीके से प्याज काट रहा था, यह देख उसका प्रेमी हाथ में चाकू लेकर बुजुर्ग की ओर दौड़ा। बुजुर्ग शख्स ने दावा किया कि इस झगड़े के दौरान आत्मरक्षा में जो कदम उठाया उसमें महिला की जान चली गई। हत्या के आरोप में बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद बुजुर्ग ने झूठी कहानी रची।  मृतक का नाम मार्सिया लिंक्सी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चार्ल्स ने खुद ही पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। चार्ल्स ने दावा किया कि वह शनिवार को रसोई में प्याज काट रहा था तभी यह झगड़ा हुआ। चार्...