आगरा, फरवरी 9 -- आगरा के बमरौली कटारा स्थित समोगर घाट पुल से बुधवार रात कक्षा नौ की छात्रा को यमुना में फेंककर उसकी हत्या का प्रयास हुआ। आरोप है कि पिता और फूफा ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों उसे मरा समझकर भाग गए। गोताखोरों ने किशोरी को बचा लिया। किशोरी की तहरीर पर पिता और फूफा के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी की एक युवक से दोस्ती के चलते घरवाले उससे नाराज चल रहे हैं। एक महीने से किशोरी एटा स्थित अपनी ननिहाल में रह रही थी।  घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। समोगर घाट पुल के नीचे कुछ गोताखोर मौजूद थेउन्हें तेज आवाज सुनाई पड़ी। हिम्मत करके वे नदी में कूद गए। एक किशोरी को पुल से नीचे फेंका गया था। गोताखोरों ने उसे बचा लिया। सूचना पर बमरौली कटारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी को पहले हॉ...