जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री हरि गोविन्द सेवा समिति की ओर से भुइयांडीह स्लैग रोड स्थित नीतिबाग कॉलोनी (डीएवी स्कूल के पास) में अष्टम सात दिवसीय भागवत ज्ञान सप्ताह कथा का आयोजन 17 से 23 फरवरी तक किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भागवत कथा रोज दोपहर 1 बजे से संध्या 4 बजे तक होगी। कथा का सीधा प्रसारण चैनलों पर होगा। इस संबंध में समिति के नंदजी सिंह एवं श्रीराम सरोज ने शुक्रवार को बताया कि कथावाचक आचार्य बालव्यास पंडित विवेक महाराज (चित्रकूट) कथा करेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी पर भागवत पूजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...