भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाताचैती वैष्णवी दुर्गा स्थान मोहनपुर नरगा में स्थापित कलश का विधिवत पंडित अजीत चौधरी एवं महंत बौकु दास सेवक ने मोहनपुर गंगा घाट पर विसर्जन किया। मौके पर संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि चैती वैष्णवी मोहनपुर का यह 44वीं वर्षगांठ हमारी एकता और आपसी सहयोग का उदाहरण है। कलाकारों ने भजन, गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रात में सुधीर मंडल और सरगुन मंडल के निर्देशन में क्रांतिकारी नाटक तिरंगा खतरे में का मंचन किया गया। इसमें मुख्य कलाकार रंगकर्मी मनोज मंडल, सिकंदर मंडल, निरंजन मंडल, रामचंद्र मंडल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका से देशभक्ति सर्वोपरि का संदेश दिया। विशाल शोभायात्रा के साथ शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा मोहनपुर घाट पर विसर्जित की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष पूरन साह, सचिव जवाहर ल...