वाराणसी, फरवरी 9 -- सेवापुरी। कपसेठी थाने में शुक्रवार को एक गांव की युवती पहुंची। उसने दूसरे गांव के एक युवक पर प्रेम संबंध बनाकर धर्म परिवर्तन कराने और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। वह युवक से शादी की जिद पर अड़ी हुई थी।युवती ने बताया कि उसकी शादी किसी और से हुई थी। वह पति के साथ काफी समय तक मुंबई में रही। इसी बीच जब मायके आई तो युवक ने उससे नजदीकी बढ़ाई। प्यार का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया, शारीरिक संबंध बनाया। थाने में दोनों पक्षों के परिजनों के बीच काफी देर तक पंचायत होती रही। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि फिलहाल युवक हिरासत में है। पूछताछ की जार ही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...