आजमगढ़, फरवरी 27 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना की पुलिस ने दो साल पूर्व अपहृत युवक को तेलंगाना से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, वह एक महिला के साथ रह रहा था। उसके गायब होने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। आरोपी जमानत पर हैं।रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी नीतीश कुमार दो साल पूर्व रहस्यमय ढंग से अपने घर से गायब हो गया था। पिता तिलकधारी ने बाद रौनापार थाने में गांव की राधिका पुत्री हरीगेन, हरिगेन राम पुत्र पूर्णमासी, सीमा पत्नी स्व. सर्वेश के खिलाफ नीतीश कुमार के अपहरण का आरोप लगाते हुए 26 फरवरी 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी जमानत पर हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। रौनापार थानाध्यक्ष विजय प्रकाश...