मथुरा, जनवरी 27 -- केएम विश्वविद्यालय में जोश और जुनून के साथ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलाधिपति किशन चौधरी ने ध्वज फहराया। विवि के कुलाधिपति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा कि देश की आन, बान और शान के लिए अनेक वीर जवानों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। कहा कि भारत माता अखंड भारत के रूप में विकसित होकर फिर से सोने की चिड़ियां कहलाएगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि दो मिनट अपनी भारत माता के बारे में सोचें और अखंड भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर, देश का झंडा पूरे विश्व में फहरा दें। वाइस चांसलर डा. डीडी गुप्ता ने कहा कि भारत का इतिहास अनंत और अनादि है। रजिस्ट्रार पूरन सिंह ने कहा कि आज दुनिया के सभी देश भारत की तरफ देख रहे हैं। मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डा. पीएन भ...