लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- पलियाकलां/भीरा। दुधवा के बाघ परिवार में खुशी की खबरें आ रही हैं। कई जगहों पर बाघि³न शावकों के साथ दिखाई दे रही हैं। बाघिन और शावकों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग अलर्ट है। विभाग ने रेंज अफसरों से बाघिन व शावकों के वास स्थल की जानकारी करने का आदेश दिया है।दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ परिवार में किलकारियां गूंज रही हैं। इसकी वजह अधिकारी यहां बाघों के लिए उचित माहौल मान रहे हैं। इन दिनों टाइगर रिजर्व के अलग-अलग जंगलों में बाघिन और शावक नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर बाघिनों के साथ कई शावक दिख रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर रेंज में पहुंचे सैलानियों को एक बाघिन के साथ चार शावक नजर आए। बाघिन के साथ चार शावकों को देख सैलानियों ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं कुछ दूरी पर सैलानियों को बाघ भी दिखाई दिया। कुछ द...