लखनऊ, मार्च 13 -- -अल्लाह की हम्दो सना में गुजरा दूसरा रोजा, मस्जिदों में खूब रही नमाजियों की भीड़ लखनऊ। कार्यालय संवाददाता माह-ए-रमजान का दूसरा रोजा भी अल्लाह की हम्दो सना व इबादत में बीता। अल्लाह की रजा के लिए इबादत के साथ 13 घंटे से अधिक समय तक भूखे प्यासे रहे और दुआएं मांगीं। रमजान की वजह से चारों तरफ नूरानी माहौल है। लोगों के सिरों पर टोपियां, हाथ में तस्बीह हैं। मस्जिदें भरी हुई हैं। घरों में भी इबादत हो रही है। कुरआन-ए-पाक की तिलावत जारी है। सभी की जुबां पर सुब्हानअल्लाह, अलहम्दुलिल्लाह, अल्लाहु अकबर का वजीफा है। कसरत से कलमा पढ़ा जा रहा है। पैगंबरे इस्लाम हजरत की बारगाह में दरुदो सलाम का नजराना पेश किया जा रहा है। अल्लाह के बंदे दिन में रोजा रखकर व रात में तरावीह की नमाज पढ़कर अल्लाह का शुक्र अदा कर रहे है। बुधवार की सुबह सभी ने स...