नई दिल्ली, फरवरी 18 -- टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में भारत में टियागो ईवी (Tiago EV) की कीमतों में 70,000 रुपये तक की कटौती की है। टियागो ईवी (Tiago EV) XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux जैसे चार वैरिएंट में उपलब्ध है। टियागो ईवी (Tiago EV) दो बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है। टियागो ईवी (Tiago EV) भारतीय बाजार की पहली सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार थी। हालांकि, इसके बाद एमजी की भी एक छोटी ईवी भी मार्केट में आई थी। ये ईवी सिंगल चार्ज में 315 किमी. की रेंज ऑफर करती है। टाटा की टियागो ईवी लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक कार को लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां पर आपको कार के भारत के टॉप-10 शहरों में टियागो ईवी (Tiago EV) की ऑन-रोड कीमतें बताने जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कार और बा...