जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। कोल्हान के सरकारी स्कूलों में शूटिंग रेंज बनाकर युवाओं को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। तीरंदाजी हब बनाने के लिए कोल्हान में 250 ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे। तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत जिले के पोटका प्रखंड के सरकारी स्कूलों से की गई है, जहां लगभग 21 सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा।जमशेदपुर या फिर अन्य निजी प्रशिक्षण केंद्रों में ग्रामीण बच्चे प्रशिक्षण शुल्क देने में असमर्थ होते हैं, वैसे बच्चे सरकारी स्कूलों में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले पाएंगे। उन्हें प्रशिक्षक भी मिलेंगे और शूटिंग रेंज भी। कोल्हान में कम से कम 250 शूटिंग रेंज और प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाएंगे। झारखंड को तीरंदाजी में सर्वाधिक पदक कोल्हान के खिलाड़ियों ने दिलाया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 से अधिक खिला...