मुजफ्फरपुर, मई 1 -- मुजफ्फरपुर। जिले में तीन मई तक हीटवेव चलेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट होगी। इससे राहत मिल सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 ग्री रहा। पूरे दिन 20 किलोमीटर की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी से काफी परेशानी हुई। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया। इसमें उपरोक्त जानकारी दी गई है। बताया गया कि अगले तीन दिनों तक लू चलेगी। इसके बाद राहत मिलने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...