रांची, फरवरी 23 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि।कांके प्रखंड के मारवा गांव में जुमार नदी पर चार करोड़ रुपये से 89 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से बननेवाले पुल का शुक्रवार सांसद संजय सेठ, विधायक समरीलाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी और रामलखन मुंडा ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के देश भर में दिया जा रहा है। पुल बनने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को जिला और प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। मौके पर लखन उरांव, अर्जुन महतो, पंचायत समिति सदस्य श्रवण गोप, जनक गुप्ता, हरिप्रसाद महतो और लाल रणविजय नाथ शाहदेव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...