हजारीबाग, अप्रैल 24 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधिहजारीबाग में जिस तरह अप्रैल महीने में भीषण गर्मी ने दस्तक दी है। इससे लोग सहम गए हैं। सड़कों पर सन्नाटा छा गया है। दिन के वक्त लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने इसे गर्मी की शुरुआत बताया है। कहा है कि आने वाले दिनों में सूर्य के प्रचंड तेवर का लोगों को सामना करना पड़ेगा। तापमान का पारा 42 डिग्री के पार चला जाएगा। दो दिन पहले जिले का तापमान 42 डिग्री पार चला गया था। लेकिन सोमवार को गर्मी के तेवर बदल गये। शाम से पश्चिम की ओर से ठंडी हवाएं चलने लगी। लोग सुकून महसूस करते रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच बना रहा। वह न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच बना रहा। दक्षिण पश्चिम दिशा से 20 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रही बादलों का आवाजाही बनी रह...