रांची, फरवरी 5 -- Jharkhand Floor Test: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड विधानसभा में सोमवार को महागठबंधन सरकार के लिए विश्वासमत हासिल करेंगे। दो कार्य दिवस वाले इस सत्र में पहले दिन राज्यपाल का भाषण होगा। इसके बाद विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम-139 के तहत मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंत्रिपरिषद में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे। इस प्रस्ताव पर पक्ष और विपक्ष में बहस होगी। वाद-विवाद के बाद मतदान किया जाएगा। सत्ता पक्ष के 36 विधायक हैदराबाद में तीन दिनों से कैंप करने के बाद रविवार शाम विशेष विमान से रांची लौट आए हैं। सभी राजधानी में एक साथ सर्किट हाउस में ठहरे हैं और सुबह एक साथ ही विधानसभा पहुंचेंगे। सत्ता पक्ष के महागठबंधन के घटक दलों ने बहुमत को लेकर सोमवार को होने वाले मतदान के संबंध में अलग-अलग व्हिप जारी किया है। झामुमो के मुख्य स...