रांची, अप्रैल 28 -- रांची लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रह चुके रामटहल चौधरी ने 31 दिन बाद ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। शनिवार को रांची प्रेस क्लब में उन्होंने मीडिया के सामने पार्टी छोड़ने की घोषणा की। कहा कि 28 मार्च को दिल्ली में मीडिया के सामने ही कांग्रेस में शामिल हुआ था, लेकिन उनके साथ वादाखिलाफी हुई। रांची से टिकट नहीं मिलने पर वे नाराज दिखे। दरअसल, भाजपा से बगावत कर रामटहल कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने तब भाजपा पर तानाशाही करने का आरोप लगाया था। टिकट नहीं मिलने पर छोड़ दी पार्टी

रामटहल चौधरी ने कहा कहा कि जिस वक्त कांग्रेस में शामिल हुआ था, उस समय कहा गया था कि उन्हें ही टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस ने दिल्ली बुलाकर चुनावी समीकरण पर चर्चा भी की थी। इसके बाद टिकट देने का आश्वासन दिया था। कहा गया था कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी ...