गया, फरवरी 9 -- जिले के 24 पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल किया गया है। एसएसपी आशीष भारती ने गुरुवार की देर रात सूची जारी की। इस दौरान छह सर्किल इंस्पेक्टर व 11 थानाध्यक्ष सहित 24 पदाधिकारियों का फेरबदल किया गया। पुलिस केन्द्र में रहे नेयाज अहमद को शेरघाटी अंचल का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया। रामबचन कुमार को चंदौती अंचल का सर्किल इंस्पेक्टर, अर्जून कुमार को टिकारी अंचल का सर्किल इंस्पेक्टर, वेंक्टेश्वर ओझा को इमामगंज सर्किल इंस्पेक्टर , रविभूषण को खिजरसराय सर्किल इंस्पेक्टर व अजय कुमार को बोधगया सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया।मनोज कुमार बने नगर यातायात थानाध्यक्ष वहीं पुलिस केन्द्र में रहे इंस्पेक्टर मनोज कुमार को नगर यातायात थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया। विष्णुपद थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव को, कमलेश राम को इमामगंज थानाध्यक्ष बनाया गया। ध...