सासाराम, फरवरी 9 -- सासाराम, कार्यालय संवाददाता।सूर्यकांत फाउंडेशन, यूपी (गौतम बुद्ध नगर) द्वारा ग्रेटर नोएडा में आयोजित बालिका सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण एवं नवाचार के लिए हुई संगोष्ठी में जिला मुख्यालय सासाराम निवासी शिक्षिका कंचन सिंह को राष्ट्रीय बालिका शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिले के संझौली प्रखंड मे प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की सहायक शिक्षिका कंचन सिंह को यह सम्मान एनसीईआरटी, लखनऊ के सहायक उप शिक्षा निदेशक,आरडी बाजपेयी एवं उप शिक्षा निदेशक गौतम बुद्ध नगर, राज सिंह यादव द्वारा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...