मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- सकरा। सबहा हनुमान मंदिर के पास रविवार को संत गाड़गे सेवा परिषद की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया मनोज कुमार बैठा ने की। संचालन बिनोद रजक ने किया। इसमें 23 फरवरी को सिकंदरपुर धोबी घाट पर आयोजित संत गाडगे जी महाराज की जयंती की तैयारी पर चर्चा की गयी। साथ ही लोगों से भागीदारी का आह्वान किया गया। इस मौके पर संतोष रजक, सुरेश रजक, जयकिशुन बैठा, अमरजीत कुमार, धीरज, बबलू, संतोष कुमार, विश्वनाथ रजक, अरविंद रजक, जीतू रजक, तरुण कुमार व विजय रजक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...