रांची, मार्च 31 -- जमशेदपुर पूर्वी सीट के विधायक सरयू राय और उनके करीबी मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल को कुख्यात प्रिंस खान ने ऑडियो जारी कर धमकी दी है। ऑडियो में प्रिंस कह रहा है कि तुम लोग ढुलू महतो को प्रत्याशी बनाने का विरोध इसलिए कर रहे हो क्योंकि वह महतो है। क्या सिर्फ ढुलू महतो अपराधी है...। प्रिंस ने ऑडियो में कहा है कि चार नरसंहार कर जो जेल गया, उसने क्या पूजा की थी...। चुनाव के बहाने मेरा नाम लिया तो ठीक नहीं होगा। वायरल ऑडियो प्रिंस खान का बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान ऑडियो में प्रिंस की आवाज की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में विधायक सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल को खरी-खोटी सुनाई गई है। कृष्णा अग्रवाल ने भी इस ऑडियो को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा किया है। एसएसपी को जानकारी दे दी है:सरयू विधायक सरयू राय ने बताय...