देवरिया, मई 4 -- भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम।थाना क्षेत्र के मठदनउर निवासी अमित साहनी शुक्रवार को गांव के छोटी गंडक नदी में नहाने के लिए गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह उसका शव नदी से बरामद हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। मठ दनउर गांव निवासी अमित साहनी (35) पुत्र धर्मदेव साहनी शुक्रवार की शाम गांव के छोटी गंडक नदी में नहाने गया था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौट सका। परिजन अनहोनी की आशंका में थे। शनिवार की सुबह अमित के पिता ने पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी और ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश करवाया तो गांव के पूरब दिशा नदी से अमित का शव बरामद हुआ। शव मिलने बाद परिवार में कोहराम मच गया। शव देख कर अमित की पत्नी कुसुम सहित बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्...