हजारीबाग, फरवरी 21 -- चरही, प्रतिनिधि।चुरचू प्रखंड के चरही पंचायत में मंगलवार को झामुमो द्वारा डुगडुगी और पारंपरिक हथियार के साथ हेमंत सोरेन के पक्ष में शांति पूर्ण न्याय यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व झामुमो जिला संयोजक मंडली के सदस्य नीलकंठ महतो और केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य रामकिशोर मुर्मू ने किया। नेताओं और कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि हेमंत सोरेन के साथ न्याय करते हुए उन्हें तत्काल जेल से रिहा किया जाए। केंद्र सरकार ने हेमंत सोरेन को मुकदमा में जबरन फंसाने का काम किया है। जो झामुमो कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। आने वाले आगामी लोक सभा चुनाव में केंद्र सरकार को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। आगे कहा कि यह न्याय यात्रा पूरे प्रखंड में निकाला जाएगा। मौके पर न्याय यात्रा में झामुमो जिला संयोजक मंडली के सदस्य नीलकंठ महतो, केंद्री...