बाराबंकी, अप्रैल 13 -- देवा शरीफ। देवा थाना क्षेत्र के एक गांव में ईद के दिन एक बालिका को सिवई खिलाने के बहाने घर में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर देवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। देवा थाना के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ईद के दिन उसकी पुत्री गांव के ही अनस के घर के पास से जा रही थी। अनस और उसका साथी फैजान ने उसकी बेटी को सिवई खिलाने के बहाने अनस के घर में बुलाकर बंद कर लिया। आरोप है युवकों ने बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बिशनपुर चौकी इंचार्ज दौमित्र सेन रावत ने बताया केस दर्ज किया गया है। पीड़ित बालिका के मेडिकल के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...