कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर में गोविंदनगर निवासी महिला ने पुलिसकर्मी पति पर हत्या के प्रयास और दूसरी महिला से अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। पति और उसकी महिला मित्र के साथ मिलकर दोनों उसकी पिटाई करते हैं। हाथ-पैर बांधकर करंट लगाया। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती, जिसके चलते उसने सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। महिला के मुताबिक, 2023 में उसका विवाह यूपी पुलिस में तैनात सिपाही से हुआ था। तब पति की तैनाती फिरोजाबाद थी। वह उसे वहां ले गया। आरोप है कि कुछ समय बीता तो पता चला कि पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। विरोध पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि पति ने महिला मित्र के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। हाथ-पैर बांधकर करंट लगाया। नशे में अप्राकृतिक संबंध बनाता है। पति इन सब करतूतों का वीडियो भी बनाता है। शिकायत क...