हजारीबाग, फरवरी 28 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय भुईंया समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में मंगलवार को केरेडारी के बड़का आम में माता शबरी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस जयंती में कुठान, पगार,जोरदाग, सलगा, डम्भाबागी, गररिकला सहित प्रखंड के दर्जनो गांव से भुईंया समाज के सैंकड़ों महिला पुरुषों ने पूजा स्थल पंहुचे। जहां से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा केरेडारी मुख्य चौक, बेल चौक, ओमें, खापिया गांव होते जय श्री राम, माता शबरी के नारे लगाते हुए पूजा स्थल पहुंची। जहां कलश स्थापित किया गया।वहीं कार्यक्रम की शुरुआत माता शबरी की तस्वीर की पूजा अर्चना कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। लोगों सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि माता अपने भक्ति प्रभु राम को दर्शन पाई थी। उनके भक्ति को देखकर प्रभु श्रीराम उनके जूठा बेर खाये थे। आगे कहा कि समाज में शरा...