आरा, अप्रैल 8 -- कोईलवर, एक संवाददाता। प्रखंड के कुल्हड़िया स्थित पुस्तकालय पर नाबार्ड के मार्गदर्शन में अंत्योदय चेतना मंडल आरा व कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के तकनीकी सहयोग से श्री अन्न उत्पादक कृषकों का मूल्य संवर्धन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड रंजीत कुमार सिन्हा, कृषि विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ पीके द्विवेदी, पीएनबी के एलडीएम राजेश कुमार चौधरी व प्राकृतिक खेती के विषय विशेषज्ञ रवीश रंजन ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मोटे अनाज को नाबार्ड आज पर्यावरण व स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज से कई प्रकार के उत्पाद तैयार कर किसान इसे बाजार में लाकर ज्यादा मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। वरीय वैज्ञानिक डॉ पीके द्...