सासाराम, फरवरी 2 -- रोहतास जिले के चर्चित काला हिरण शिकार मामले में तत्कालीन चेनारी थानाध्यक्ष पर बड़ी गाज गिरी है। फिल्म स्टार सलमान खान का शौक पालने वाले दारोगा की नौकरी चली गई। जांच के बाद शाहाबाद डीआईजी ने तत्कालीन चेनारी थानाध्यक्ष शंभू कुमार दो को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता डीआईजी ने विस्तार से जानकारी दी।  शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने बताया कि गत 15 सितंबर 2023 को रोहतास जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के लॉजी गाँव से गुप्त सूचना के आधार पर काला हिरण के माँस सहित सिंग के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चेनारी थानाक्षेत्र के लॉजी गाँव निवासी राजू बेग पिता स्वर्गीय कुदुश बेग के रूप में की गई थी। चेनारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष शंभू कुमा...