नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- पैसों के जाल में फंसकर इंसान बहुत कुछ खो देता है। अपने करियर में खुद को बिजी रखने में इंसान कई अनुभवों और सुखों से वंचित रह जाता है। ऐसा कहा जा सकता है कि ऐसे लोग अपने चारों ओर प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने में असमर्थ रह जाते हैं। उद्यमी आनंद महिंद्रा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि ऐसी जिंदगी जीने के लिए लोगों को अपने काम से थोड़ा ब्रेक जरूर लेना चाहिए। यह वीडियो अब वायरल हो गया है। उन्होंने महाराष्ट्र के सबसे ऊंचे पर्वत कलसुबाई का एक वीडियो साझा किया। ये वीडियो पहाड़ से सीढ़ियों के जरिए उतरते वक्त रिकॉर्ड किया गया था। पहाड़ को छूने वाले बादलों और उनके पार चमकते सूरज के साथ, पूरा क्षेत्र दूसरी दुनिया जैसा दिखता है। इससे पता चलता है कि प्रकृति की सुंदरता कितनी महान है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो पर कई लो...